लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- गोला गोकर्णनाथ/संसारपुर। नेशनल हाईवे 730 के मैलानी-खुटार रोड पर एक ही बाइक से जा रहे एक ही परिवार के लोगों को उत्तराखंड की रोडवेज बस ने रौंद डाला। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति समेत चार की मौत हो गई। मरने वालों में आठ साल का एक बालक भी है। हादसे में पांच घायल हो गए। एक और बाइक बस की चपेट में आ गई। हादसे में घायल दो लोगों को गोला सीएचसी लाया गया है। यह हादसा मंगलवार को दोपहर बाद मैलानी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर जंगल के बीच महुरैना डिपो के पास हुआ। बताते हैं कि भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी 35 वर्षीय शिवकुमार अपनी 30 वर्षीय पत्नी राधा, 8 वर्षीय बेटा वेदांश और 55 वर्षीय पिता दाताराम के साथ अपनी ससुराल संसारपुर आए थे। यहां उनकी सास की मौत हो गई थी। मंगलवार की दोपहर सभी लोग एक ही बाइक से मैलानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.