मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- गायघाट। एनएच 27 पर बुधवार को बेनीबाद पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों बाइक चालकों का चालान काटा गया। थानेदार साकेत कुमार शार्दूल ने बताया कि करीब 72 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया है। इधर, वाहन जांच अभियान से बाइक चालकों में हड़कंप मचा रहा। कई बाइक सवार मार्ग बदलकर गंतव्य की ओर जाते देखे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...