मोतिहारी, नवम्बर 15 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। एनएच पर बथना चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को एनएच पर रख सड़क जाम कर दिया। जिससे एनएच पर करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बच्ची की पहचान बथना के बच्चा महतो की 12 वर्षीय पुत्री माया कुमारी के रूप में हुई। बताया जाता है कि बच्ची साइकिल से जन वितरण प्रणाली दुकान में एनएच के उस पार राशन लेने गई थी। एनएच को पार करने के लिए ग्रामीणों द्वारा बनाए गए पतले कट को पार कर रही थी। तभी एक अज्ञात वाहन ठोकर मार फरार हो गया। जिससे बच्ची की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए शव को एनएच पर रख उसे पूर्णतः जाम कर दिया। जिससे एनएच पर दोनों लेन पर वाहनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.