संभल, फरवरी 15 -- मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर बहजोई-धनारी के बीच गांव पाठकपुर के निकट रविवार दोपहर 2 बजे कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार हुकुम सिंह व उसका बेटा सोमवीर निवासी गांव सुनवर सराय थाना धनारी घायल हो गए। उधर से गुजर रहे पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की एस्कॉर्ट टीम ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पिता-पुत्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.