सहरसा, फरवरी 20 -- सिमरीबख्तियारपुर। सोनवर्षा राज-सिमरीबख्तियारपुर एनएच-107 पर रंगीनियां पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार दोपहर बाद एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन पर सवार तीन महिला यात्री घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महिला की हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पतालरेफर कर दिया। घायलों की पहचान बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के फकीरा चक निवासी कामदेन देवी, रामपड़ी देवी और फुलेशरी देवी के रूप में हुई है। तीनों महिलाएं आपस में सगी बहनें हैं। अस्पताल में कामदेन देवी ने बताया कि दोनों बहनों रिश्तेदार के यहां जाने दौरान पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा पलटने से तीनों घायल हो गईं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...