अल्मोड़ा, जुलाई 4 -- क्वारब की परेशानी फिलहाल दूर होने वाली नहीं है। शुक्रवार को डीएम आलोक कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी कर रात के समय वाहनों की आवाजाही में प्रतिबंध 18 जुलाई तक बढ़ा दिया है। वहीं, दिन के समय क्वारब में भारी वाहनों का संचालन अब भी बंद रहेगा। डीएम की ओर से जारी आदेश के तहत क्वारब के पास करीब 200 मीटर का हिस्सा खतरनाक बना हुआ है। पहाड़ी से भूस्खलन का खतरा है। रात के समय हिल कटिंग का कार्य किया जा रहा है। बताया कि अभी भी सड़क पर पहाड़ी से पत्थर, मलबा आदि गिरना जारी है। इससे रात के समय यहां से आवाजाही खतरनाक हो सकती है। किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक किसी भी वाहन के संचालन पर रोक लगाई गई है। बताया कि आदेशों के पालन में किसी प्रकार की भी लापरवाही अक्षम्य होगी। अगर यातायात के आदेशों को अवहेलना हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.