दरभंगा, दिसम्बर 18 -- मनीगाछी। एन एच 27 (मुजफ्फरपुर पूर्णिया खंड) में राजे टॉल प्लाजा के निकट फोर लेन सड़क के अतिक्रमणकारियों पर बुधवार को बुलडोजर चला कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे सी ओ रविकांत ने चाय पान की दुकानों एवं नास्ते की दुकानों के माध्यम से अतिक्रमित जगह को खाली करवाया। सड़क की जमीन के यातायात में हो रही बाधाओं एवं दुर्घटनाओं को देखते हुए एन एच ए आई से स्थानीय प्रशासन से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने का आग्रह किया था। इसी आलोक में एस डी ओ सदर ने स्थानीय सी ओ को अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था। चिह्नित लोगों में 19 लोगों के नाम शामिल थे। बुधवार सुबह से ही सी ओ रविकांत पुलिस बल के साथ पहुंचकर अतिक्रमित जमीन पर बने मकान, दुकान को जेसीबी के...