मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने शनिवार को पटना-बेतिया फोरलेन निर्माण कार्य की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आदिलवाड़ी-मानिकपुर तथा मानिकपुर-देवरिया-साहेबगंज फोरलेन परियोजना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। साथ ही, भू-अर्जन पदाधिकारी को अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा जल्द से जल्द भू-स्वामियों को देने का निर्देश दिया। मानिकपुर से देवरिया होते हुए साहेबगंज तक 44 किलोमीटर लंबी इस चौड़ीकरण परियोजना में भू-अर्जन के लिए 419 करोड़ रुपये भू-स्वामियों को दिये जाने हैं। इसमें से अबतक 301 करोड़ रुपये की राशि भू-धारियों को दी जा चुकी है। शेष राशि के भुगतान के लिए डीएम ने जिला भू-अर्जन कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी तत्परता के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि रैयतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.