कोडरमा, जनवरी 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में एनएच-20 का कायाकल्प तो जेजे कॉलेज तक करा दिया गया, मगर उसके सर्विस रोड की दुर्दशा आजतक नहीं सुधर सकी। कई जगहों पर तो सर्विस रोड ही नहीं बना और जहां बना वहां अतिक्रमण है। वर्तमान में इस सर्विस रोड पर आमजनों की जान की सुरक्षा सिसकती नजर आती है। यह सड़क उत्तर भारत को पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ती है। लेकिन इस प्रगति पथ की जमीनी हकीकत आज कुछ और ही बयां कर रही है। जिले की सीमाओं के भीतर एनएच-20 की सर्विस रोड, जिसे स्थानीय यातायात की सुगमता और सुरक्षा के लिए करोड़ों की लागत से बनाया गया था, आज अतिक्रमण और प्रशासनिक उदासीनता का जीवंत स्मारक बन गई है। एनएच-20 की यह बदहाली केवल एक सड़क की समस्या नहीं है, बल्कि यह हमारे सिस्टम की उस खामोशी का परिणाम है जो जनता की तकलीफों के प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.