अररिया, फरवरी 12 -- जोकीहाट, एक संवाददाता। सोमवार की सुबह एनएच 327 ई पर जोकीहाट थाना क्षेत्र के काकन टोल टैक्स के पास सड़क किनारे खड़ी मालवाहक ट्रक से एक बालू लदा ट्रक टकरा गयी। इस हादसे में मालवाहक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जोकीहाट पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को क्षतिग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला जा सका। मृतक की पहचान नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के पेस गांव निवासी राजकुमार कुमार पिता रामबालक प्रसाद की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहा एक ओवर लोडेड बालू लदा ट्रक टोल टैक्स के पास पहले से खड़े एक अन्य मालवाहक ट्रक से जा टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि खड़े ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । इस दौरान ट्रक का अगला हिस...