बांका, जनवरी 28 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया बाजार में जाम अब किसी एक सड़क या समय विशेष की समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र की पहचान बनता जा रहा है। हिन्दुस्तान पड़ताल में सामने आया कि कटोरिया बाजार और इसके आसपास छह प्रमुख स्थानों पर रोजाना गंभीर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इनमें कटोरिया बाजार चौक, सुईया रोड दुर्गा मंदिर के पास, देवघर रोड हनुमान मंदिर के समीप, जमुआ मोड़ दरभाषण नदी पुल के पास, बांका रोड में यूको बैंक के आसपास तथा थाना रोड में मोड़ और कंचनगली मोड़ के पास जाम की समस्या सबसे अधिक रहती है। इन स्थानों पर जाम की लंबाई आमतौर पर 300 मीटर से लेकर एक किलोमीटर तक फैल जाती है। सामान्य दिनों में जिस दूरी को तय करने में 8 से 10 मिनट लगते हैं, वही दूरी जाम लगने पर आधे घंटे में भी पार नहीं हो पाती। कई बार हालात...