हमीरपुर, जनवरी 20 -- हमीरपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) इस वक्त बजट के संकट से जूझ रहा है। हालत यह है कि जनपद में एनएचएम के जरिए स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले 350 कर्मियों का वेतन लटका हुआ है। स्वास्थ्य संबंधी तमाम कार्यक्रमों के प्रशिक्षण नहीं हो रहे हैं। कर्मियों को नवंबर माह में वेतन का भुगतान हुआ था। इसके बाद दिसंबर में वेतन नहीं मिला और जनवरी माह में खत्म होने की ओर है। इससे कर्मियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में पहली दफा इस तरह से बजट का संकट देखने को मिला है। इससे पूर्व कभी भी स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन के लिए इतना नहीं जूझना पड़ा था। स्वास्थ्य कर्मचारियों के संगठन भी इन हालातों पर नजर रखे हुए हैं और धीरे-धीरे लामबंद होने शुरू हो रहे हैं। जिससे निकट भविष्य में आंदोलन की भी संभावना से...