लखनऊ, मार्च 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यूपी के तहत कार्यरत संविदा कर्मियों को पारस्परिक पुनर्नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन किये जाने के लिए अन्तिम अवसर देते हुये पारस्परिक पुनर्नियुक्ति पोर्टल को पुनः खोला जा रहा है। इसकी निर्धारित तिथि सात मार्च को 11.30 बजे से 12 मार्च को 11.59 बजे तक होगी। इससे पूर्व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मियों के लिए पारस्परिक पुनर्नियुक्ति संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन किये जाने के लिए पांच दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक का प्रावधान किया गया था, जिसे विस्तारित कर 15 जनवरी 2025 तक किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.