मुरादाबाद, मार्च 7 -- आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान के माध्यम से साझा की गई एनएचएम के संविदा कर्मियों की पीड़ा उनके 'घाव' पर जख्म लग जाने के बड़े असर के रूप में सामने आई। मुरादाबाद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत साढ़े बारह सौ संविदा कर्मियों के वेतन में इंक्रीमेंट लगना शुरू हो गया है। एनएचएम के अंतर्गत जनपद में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों ने बोले मुरादाबाद के मंच के माध्यम से हिन्दुस्तान के साथ अपनी पीड़ा साझा की थी। अपना वेतन बेहद कम होने के साथ ही मौजूदा वित्तीय वर्ष का इंक्रीमेंट वेतन में नहीं लगाए जाने को उन्होंने अपने गंभीर दर्द के तौर पर जाहिर किया था। कर्मचारियों ने बताया था कि वेतन में पांच फीसदी इंक्रीमेंट अप्रैल से देय होता है। अमूमन, हर साल दिवाली से पहले इंक्रीमेंट लगाना शुरू कर दिया जाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.