रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के चार हजार से अधिक संविदा कर्मचारियों के सामने होली के त्योहार पर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। उनका दो से तीन माह का मानदेय रुका पड़ा है। भुगतान प्रणाली में बदलाव कर नया पोर्टल लॉन्च करने के बीच में ये सब समस्या खड़ी हुई है। जिले के स्वास्थ्य विभाग में जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी और पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में एनएचएम के तहत स्टाफ नियुक्त होता है। इनमें चिकित्सक से लेकर एलटी, आपरेटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद तक शामिल हैं। होली से पहले इनके मानदेय पर संकट खड़ा हो गया है। इसका कारण यह है कि नई भुगतान प्रणाली एसएनए स्पर्श से इनका भुगतान किन्हीं कारणों से रुका पड़ा है। इसको लेकर एक दिन पहले एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने डीएम को ज्ञापन भी दिया और समय से मानदेय भुगतान किए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.