लखनऊ, जनवरी 6 -- संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उप्र ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कई साल से कार्यरत संविदा कर्मियों को विभागीय नियमित रिक्त पदों की नियुक्ति में वरीयता देने की मांग की है। संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि एनएचएम में कई साल से संविदा पर कार्य करते हुए कर्मचारियों की उम्र भी काफी हो गई है। ऐसे में सरकारी भर्ती की नियुक्ति की प्रक्रिया में अनुभव आधारित वरीयता एवं आयु सीमा में छूट प्रदान की जाए। इसके लिए चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा गया है। योगेश ने बताया कि एनएचएम के तहत कार्यरत संविदा कर्मी प्रदेश की प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। कई साल से यही कर्मी ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य सेवाओं का सतत संचालन कर रहे हैं। इसके ...