लखनऊ, जनवरी 29 -- संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उप्र.ने मुख्यमंत्री से अनुदेशक, शिक्षामित्रों की तरह से ही एनएचएम के संविदा कर्मचारियों के लिए भी पांच लाख रुपये तक कैशलेश इलाज की सुविधा की मांग की है। संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश भर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के करीब 98 हजार संविदाकर्मी सीमित मानदेय और कठिन परिस्थितियों में आम जनता को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन विडंबना यह है कि यही कार्मिक एवं उनके परिवार स्वास्थ्य बीमा जैसी जरूरी सुविधा से आज भी वंचित हैं। गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में अल्प मानदेय पाने वाले इन कार्मिकों के लिए इलाज का समुचित प्रबंध कर पाना अत्यंत कठिन हो जाता है। कई बार समय पर उपचार न मिल पाने की स्थिति अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक रूप ले लेती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.