लखनऊ, फरवरी 16 -- स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी व दूसरे केंद्रों पर तैनात एनएचएम के संविदा कर्मचारियों का बकाया दो माह का वेतन का भुगतान हो गया है। प्रदेश भर के करीब एक लाख संविदा कर्मचारियों का दिसंबर और जनवरी माह का भुगतान बकाया था। एनएचएम एमडी डॉ. पिंकी जोवल ने सभी सीएमओ को निर्देश दिया है कि फरवरी का भुगतान कर्मचारियों को होली पर्व से पहले करवाया जाए। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया तुरंत की जाए। संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने एमडी डॉ. पिंकी जोवल का कर्मचारियों की ओर से आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.