फरीदाबाद, मार्च 24 -- फरीदाबाद। हरियाणा रोडवेज की बस से कुरुक्षेत्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे एनएचएम कर्मचारियों को बदरपुर बॉर्डर पर रोक लिया गया। इससे नाराज होकर स्वास्थ्य कर्मियों ने हाईवे पर हंगामा किया। इससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में सराय ख्वाजा थाना पुलिस 50 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी हिरासत में लेकर चली गई। उन्हें कुरुक्षेत्र नहीं जाने दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार और एनएचएम कर्मचारी संघ प्रमुख धर्वेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर दोपहर तक सराय ख्वाजा थाने में रखा गया। कर्मचारी अपने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू और बायलॉज बहाली की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र घेराव करने जा रहे थे। पूरे हरियाणा से स्वास्थ्य कर्मचारी कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.