लखनऊ, मई 25 -- संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारियों की रविवार को हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने कहा कि एनएचएम के तहत कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। एनएचएम कर्मियों को भी राज्य कर्मचारियों की तरह वेतन, स्थानांतरण व सेवा सुरक्षा जैसे लाभ मिलने दिए जाएं। इसके लिए नीति स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएं। इसके अलावा सेवा प्रदाता एजेंसियों की जगह सरकारी या निगमीय तंत्र से कार्यप्रणाली लागू करने की दिशा में संघर्ष तेज किया जाएगा। यहां मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम ने कहा कि संगठन को राष्ट्रहित, उद्योग हित व कर्मचारी हित के साथ समन्वय बनाते हुए कार्य करना चाहिए। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष अम्मर जाफरी ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. अभयानंद, जिला मंत्री संजय वर्मा आदि र...