शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन चुनाव अधिकारी दिनेश चन्द्र सक्सेना एवं राजकीय पर्यवेक्षक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव की देखरेख में कराया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी कर्मचारी साथियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए सर्वसम्मति से पंकज अग्निहोत्री को तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित किया। वहीं शीलू यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शमसुद्दीन मंत्री एवं जसम खान को कोषाध्यक्ष पद की निर्विरोध जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज अग्निहोत्री ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के हित में निरंतर कार्य करने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. विवेक कुमा...