बदायूं, जून 27 -- उझानी, संवाददाता। बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैकेज थ्री के तहत कछला से बदायूं तक फोरलैन तैयार करने के लिए 5600 पेड़ काटे जाएंगे। इसके बदले में 56 हजार पौधे हरियाली को बढ़ावा देने के लिए लगवाए जाएंगे। पौधे लगाने का कार्य वन विभाग की ओर से कराया जाएगा। एनएचएआई ने वन विभाग को पौधे लगाने के लिए भूमि उपलब्ध करा दी है। बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैकेज थ्री के तहत कछला से बदायूं तक फोरलेन तैयार करने का काम शुरू हो गया है। कछला से बदायूं तक फोरलेन निर्माण में बाधक बनने वाले पेड़ का कटान वन निगम द्वारा कराया जा रहा है। कछला से बदायूं तक कुल 5600 पेड़ कटेंगे। इतने पेड़ कटने के बदले में दस गुना बढ़ाकर 56 हजार पौधे लगवाए जाएंगे। एनएचएआई की ओर से चंदनपुर वनखंड में पौधे लगाने के लिए वन विभाग को भूमि उपलब्ध करा दी गयी है।...