कौशाम्बी, दिसम्बर 26 -- मंझनपुर, संवाददाता सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव में एनएचएआई ने एक रिटायर्ड फौजी का मकान गिरा दिया है। इससे पूर्व सैनिक में आक्रोश है। डीएम से शिकायत करते हुए पूर्व सैनिक ने दावा किया है कि उसका मकान जबरन गिराया गया है। सड़क सीमा से उसका मकान बाहर था। उसने इसका मुआवजा मांगा है। त्रिलोकपुर निवासी मिश्रीलाल रिटायर्ड फौजी है। मिश्रीलाल ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका मकान हाइवे किनारे बना हुआ है। पूर्व सैनिक का आरोप है कि उसका मकान हाइवे की सीमा से दो फिट बाहर था। इसके बावजूद एनएचएआई के कर्मचारियों ने उसका मकान ढहवा दिया। बताया कि सोची समझी साजिश के तहत उसका मकान ढहाया गया है। इसमें एनएचएआई के कर्मियों की बड़ी लापरवाही है। मकान गिरने से उसको लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। डीएम से पूर्व सैनिक ने लाखों रुप...