रायबरेली, फरवरी 23 -- रायबरेली संवाददाता। एनएचएआई अपने राजमार्गों पर पड़ने वाले सभी ओवरब्रिजों के साथ पुलों की जांच शुरू कर दी है। एनएचएआई ने एक संस्था को इसके लिए नामित किया है। इसमें एक हैवी क्रेन के साथ में मोबाइन ब्रिज निरीक्षण यान भी शामिल है। इस यूनिट का कार्य लगातार पूरे साल चलता रहता है। इनका मुख्य कार्य किसी भी राजमार्ग के रास्ते में पड़ने वाले सभी पुलों की सेहत की जांच करने का होता है। जांच के दौरान यूनिट के लोग पुलों के ऊपर से लेकर नीचे तक स्लैब के साथ में पिलर और पुलों में लगी बियरिंग की भी जांच करते हैं। इस दौरान उनको अगर किसी भी पुल में कोई गड़गड़ी मिलती है तो उसकी सूचना एनएचएआई को देते हैं। सोमवार को इस यूनिट के द्वारा तीन दशक पुराने सिविल लाइन ओवरब्रिज की जांच की गई है। पूरे ओवरब्रिज की जांच में फिलहाल कोई कमी नहीं पाए जाने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.