काशीपुर, मई 28 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम महेशपुरा में नाले की समस्या की शिकायत पर बुधवार को बीडीओ शेखर जोशी के निर्देश पर एडीओ पंचायत सतीश सैनी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं देर शाम एनएचएआई ने नालों की सफाई शुरू करवा दी है। बता दें कि बीते रोज ग्राम प्रधान माया देवी ने बीडीओ को पत्र देकर नेशनल हाईवे 74 पर ग्राम महेशपुरा में नालों के कारण होने वाले जलभराव की समस्या को दूर करने की मांग की थी। बीडीओ शेखर जोशी ने मामले का संज्ञान लेते हुए एडीओ पंचायत को मौके पर निरीक्षण के लिए भेजा था। शेखर जोशी ने बताया कि शिकायत मिली थी जिसके बाद एडीओ को भेजा गया था। गुरुवार को नाले की सफाई का काम शुरू किया जायेगा। उन्होंने व्यापारियों से दुकानों के बाहर नालों पर रखे स्लिप को हटाने की बात कही है। वहीं देर शाम एनएचएआई ने नालों की सफाई शुरू करवा दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.