मुरादाबाद, फरवरी 4 -- जमीन का पूरा मुआवजा मिलने के बाद ही किसान एनएचएआई को जमीन पर कब्जा देंगे। इसी को लेकर बुधवार को किसानों ने एनएचएआई के साइट इंचार्ज का घेराव किया। चेताया कि जब तक उनको अधिग्रहित की जा रही जमीन का पूरा मुआवजा नहीं मिलता,तब तक जमीन पर काबिज नहीं होने देंगे। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 734 के चौड़ीकरण से संबंधित साइट इंचार्ज शांतनु कुमार साहबगंज में तमाम किसान साथी किसानों की समस्याओं के निस्तारण को पहुंचे। जिनकी जमीन एनएचएआई को अधिग्रहण की जानी है। किसान राजपाल सिंह तथा राधा देवी ,बाबू सिंह ,चंद्रपाल सिंह को अभी मुआवजा राशि नहीं मिली है, इसीलिए किसानों ने अपनी जमीन को अपने कब्जे में रखा है। दो टूक कहा कि बिना मुआवजे के अधिग्रहण होने देंगे। किसान नेता प्रीतम सिंह का कहना है कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएग...