मैनपुरी, फरवरी 4 -- नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के तहत एनएचएआई की कार्यप्रणाली एक बार फिर आम जनता और व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। नगर के चौराहे से सदर बाजार की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एनएचएआई द्वारा खोदा गया नाला क्षेत्रवासियों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। नाला खोदे जाने के बाद भी निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है, जिससे बाजार में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। कस्बा का सदर बाजार नगर का सबसे व्यस्त क्षेत्र है। नाला खुदने के कारण सड़क सकरी हो गई है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानदारों का कहना है कि रात के समय खुले नाले के कारण दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है। धूल के कारण स्थानीय लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि कार्य तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.