बागपत, जनवरी 31 -- बागपत। हर बार की तरह इस बार भी किसान दिवस हंगामेदार रहा है। शनिवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित हुए किसान दिवस में एनएचएआई और बैंक के अधिकारी नहीं पहुंचे। जिससे किसान आक्रोशित हो उठे। उन्होंने हंगामा करते हुए अनुपस्थित अधिकारियों को निलंबित किए जाने की मांग की। उन्होंने बैंक अधिकारियों पर किसानों के साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। सीडीओ ने अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, इसी के बाद किसान शांत हुए। विकास भवन सभागार में शनिवार दोपहर एक बजे किसान दिवस का आयोजन किया गया। बारी-बारी से जिलाकृषि अधिकारी बालगोविंद यादव ने पूर्व की बैठक का कार्यव्रत पढ़कर सुनाया। संबंधित विभाग द्वारा क्या-क्या कार्रवाई की गई, उसका किसानों को फीडबैक दिया गया। बैंक से संबंधित शिकायत आने पर किसानों का पारा सातवे...