मेरठ, दिसम्बर 18 -- हिंडन नदी का घूम बड़े हादसों का सबब बना है। ग्रामीण एनएचएआई पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार सुबह कार हादसे में सिंघावली थाने के हेड कांस्टेबल समेत एक अन्य ग्रामीण की मौत हो गई। एक कांस्टेबल समेत तीन अन्य घायल हो गए। बुधवार सुबह एनएचएआई ने सड़क के घूम पर क्रैश बैरियर लगाए। मंगलवार सुबह हिंडन नदी में गिरकर सिंघावली थाने में तैनात हेड कांस्टेबल राहुल कुमार व अजरूद्दीन निवासी बसौद की मौके पर मौत हो गई थी। कांस्टेबल कोशल, गुड्डू व तैय्यब निवासी बसौद घायल हो गए थे। बुधवार सुबह एनएचएआई ने हाईवे के घूम पर क्रैश बैरियर लगाए। ग्रामीण पिछले काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे। गया था कि डेढ़ साल पहले क्षतिग्रस्त हुए क्रैश बैरियर को अब हादसे के बाद ठीक कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...