गाजीपुर, दिसम्बर 5 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित एनएचआई-29 के चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से शुक्रवार को नगर के नई सड़क त्रिमुहानी से लेकर जौहरगंज तक वाराणसी गाजीपुर मेन रोड का सर्वे किया। इस दौरान मेन सड़क के मध्य से दोनों तरफ 30 फुट की दूरी नापकर उसके बीच आने वाले अतिक्रमण जगह को चिन्हित किया गया। पीडब्लूडी के जेई मनीष शुक्ला ने बताया की चिन्हित किए गए जगह पर अतिक्रमण किए गए भवन स्वामियों के खिलाफ जल्द ही नोटिस जारी कर अतिक्रमणयुक्त जगह को खाली कराया जाएगा, जिसके बाद भवन स्वामियों की चिंता बढ़ गई है। सैदपुर नगर से होकर वाराणसी गाजीपुर को गुजरने वाला मुख्य मार्ग पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 29 हुआ करता था। लेकिन गोरखपुर वाराणसी फोरलेन हाईवे बनने तथा सैदपुर नगर से बाईपास निकालने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने नगर ...