लातेहार, जनवरी 7 -- लातेहार, प्रतिनिधि। एनएचआई सड़क निर्माण कार्य में संवेदक कंपनी द्वारा बरती जा रही गंभीर अनियमितताओं और स्थानीय हितों की अनदेखी को लेकर बुधवार को एसपी और डीसी को ज्ञापन सौंपा गया है। सांसद प्रतिनिधि सह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष छोटू राजा ने कंपनी और प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। कहा कि विकास का वे स्वागत करते हैं, लेकिन स्थानीय लोगों के शोषण, नियमों की अनदेखी और कानून को ताक पर रखकर किया गया विकास स्वीकार्य नहीं है। छोटू राजा ने आरोप लगाया कि संवेदक कंपनी द्वारा 75 प्रतिशत स्थानीय नियोजन नीति को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। बाहरी राज्यों के मजदूरों से काम कराया जा रहा है, जबकि स्थानीय युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और कंपनी गेट से ही उन्हें लौटा दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बाहर से लाए गए सैकड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.