नोएडा, दिसम्बर 23 -- एक जनवरी को मतदाता सूची जारी की जाएगी 31 दिसंबर तक जमा सदस्यता शुल्क करना होगा नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई। एनईए केलिए 17 जनवरी को चुनाव होगा। उसी दिन मतगणना कर विजेताओं की घोषणा की जाएगी। चुनाव अधिकारी योगेश आनंद, राकेश कत्याल, प्रदीप मेहता और सुभाष सिंघल ने बताया कि एनईए में 18 पदों पर चुनाव होगा। इसमें अध्यक्ष पद एक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद तीन, उपाध्यक्ष पद तीन, महासचिव पद एक, सचिव पद पांच, संयुक्त सचिव पद तीन, कोषाध्यक्ष और संयुक्त कोषाध्यक्ष के एक-एक पद पर चुनाव होगा। वर्ष 2024-2025 का 31 दिसंबर तक सदस्यता शुल्क जमा करना होगा। जिन सदस्यों का सदस्यता शुल्क 31 दिसंबर तक जमा हो सकेगा, ऐसे सदस्य ही चुनाव और मतदान में हिस्सा ले सकेंगे। फिर एक जनवरी को म...