दुमका, सितम्बर 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। एनईएलसी गिरजाघर बंदरजोरी मिशन में तत्कालीन मोडरेटर नित्यानंद बोरगोवारी का 22 सितम्बर 2025 को निधन हो गया। उनके निधन होने पर चर्च में विशप, पादरियों एवं सैकड़ों अनुयाईयों की उपस्थिति में सचिव ई. मुर्मू की अध्यक्षता में दो मिनट का मौन रखते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि अपील की गई। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1949 को एक साधारण परिवार में हुआ था। वे मूल रूप के असम राज्य के निवासी थे। वे बोरो समुदाय से आते थे। उन्होंने बहुत ही लम्बे समय तक एनईएलसी चर्च की सेवा की। बताया जाता है कि तत्कालीन मोडरेटर की प्रारंभिक शिक्षा एक मिशन स्कूल से हुई थी। इसके बाद उच्च अध्यात्मिक शिक्षा के लिए वे रांची आए थे। उन्हें 1981 में पादरी एवं 1984 में विशप बनाया गया था। बाद में उन्हें 1998 में एनईएलसी चर्च का मोडरेटर बनाया गया था। मोडरेटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.