मैनपुरी, जनवरी 31 -- कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिला पोषण समिति की बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर लापरवाही पर नाराजगी जताई। कहा कि दिसंबर माह में जनपद में 1678 सैम एवं 4041 मैम बच्चे चिन्हित किए गए थे, लेकिन पूरे माह में केवल 17 मैम बच्चों को ही पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया। ब्लॉक कुरावली और घिरोर से एक भी बच्चा एनआरसी में भर्ती न होने पर डीएम ने गहरी असंतुष्टि व्यक्त की। वहीं करहल, मैनपुरी देहात, बरनाहल और सुल्तानगंज से मात्र एक-एक बच्चे की ही भर्ती की गई। डीएम ने सीडीपीओ कुरावली और घिरोर को निर्देश दिए कि चिह्नित मैम बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने में गंभीरता दिखाएं। साथ ही स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से कहा कि सैम-मैम बच्चों के चिन्हांकन में नियमों का पालन हो तथा अभिभाव...