महाराजगंज, सितम्बर 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने जिला संयुक्त अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। पोषण पुनर्वास केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं पोषण आहार की गुणवत्ता को देखा। उन्होंने उपस्थित स्टाफ से बच्चों के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार, वजन वृद्धि की स्थिति तथा निर्धारित आहार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। स्टाफ नर्स किरण ने बताया कि वर्तमान में पोषण पुनर्वास केंद्र में कुल 11 बच्चे भर्ती हैं, जिनका पोषण पुनर्वास चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है। सभी बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। उन्होंने केंद्र में साफ-सफाई, रसोईघर, भंडारण व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि केंद्र में भर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.