मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने जिला चिकित्सालय परिसर स्थित एनआरसी पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध पोषण एवं उपचार संबंधी सुविधाओं, बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति, वजन रिकॉर्ड, भोजन व्यवस्था तथा अभिलेख संधारण का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. आरती नंदनवार तथा डाइटिशियन नेहा त्यागी से पोषण पुनर्वास से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली और उन्हें बच्चों की देखभाल, आहार प्रबंधन तथा निरंतर निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...