रांची, जनवरी 8 -- रांची, संवाददाता। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) निधि से 9.39 करोड़ रुपए का घोटाला कर उसकी मनी लाउंड्रिंग करने के आरोपी प्रमोद सिंह, उनकी पत्नी प्रिया सिंह और पिता आदित्य नारायण सिंह के खिलाफ जल्द ही आरोप तय किया जाएगा। ईडी ने आरोपियों को गुरुवार को पुलिस पेपर सौंप दिया है। प्रमोद कुमार गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में है। ईडी ने उसको 19 फरवरी 2025 को गिरफ्तार किया था। पीएमएलए की विशेष अदालत ने तीनों आरोपियों को आरोप गठन के दिन व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया। मामले में आरोप गठन के लिए 15 जनवरी की तारीख निर्धारित की गई है। जानकारी हो कि प्रमोद कुमार धनबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) झरिया सह जोड़ापोखर में अनुबंध के आधार पर प्रखंड खाता प्रबंधक के रूप में कार्यरत था। उसे 17 हजार रुपये मास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.