नोएडा, दिसम्बर 14 -- खोदाई में मिले सिक्के बेचने का झांसा दिया नकली सिक्के, आभूषण देकर फरार हो गए ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता । मिट्टी की खोदाई में मिले सिक्के और सोने के आभूषण का लालच देकर एनआरआई से पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दूध लेने जा रहे एनआरआई को रास्ते में एक युवक मिला, जिसने उन्हें खुदाई में 70 से 80 सिक्के और सोने के आभूषण होने का झांसा दिया। उन्हें दो चांदी के पुराने सिक्के भी दिखाए। बाद में उन्हें तिगरी गोलचक्कर पर नकली आभूषण थमाकर पांच लाख रुपश्े ठग लिए। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी मनीष कुमार दो दिसंबर को दूध लेने के लिए बाजार जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक युवक मिला और उसने खुद का नाम राजू बताया। उन्हें चांदी के दो सिक्के दिखाते हुए कहा कि उनके पास करीब 70 से 80 और भी सिक्के और सोन...