सहारनपुर, फरवरी 26 -- रामपुर मनिहारान रामरति एजुकेशन कॉम्पलेक्स के संस्थापक एनआरआई विनोद गुप्ता ने सहारनपुर पहुंचकर बोर्ड सदस्यो के साथ संस्था का भ्रमण कर बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की पूर्ण जानकारी ली। मंगलवार को संस्था के संस्थापक विनोद गुप्ता, चेयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा, बोर्ड सदस्य तन्या शर्मा, अभिमन्यु जैने के संस्था में पहुंचने पर संस्था की प्रजीडेंट राजकमल सक्सेना ने उनका जोरदार स्वागत किया। विनोद गुप्ता ने संस्था में निरीक्षण के दौरान संचालित हिलेरी क्लिटन नर्सिंग स्कूल, बिल क्लिटन स्कूल, डॉ. शंकर दयाल शर्मा साइंस ब्लॉक में नव निर्मित लैब, सुविधाओं का जायजा लेकर स्कूल बिल्डिंग निर्माण कार्य प्रगति का अवलोकन किया। प्रधानाचार्य डॉ. वीनू शर्मा, डॉ. सनीश वीएम, सतीश वासुदेव, सुभाष कटवाल, दीपक कुमार, अशोक कुमार, शैलेश कुमार आदि मौजूद ...