नई दिल्ली, जनवरी 10 -- लंदन में प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर और यूट्यूबर संग्राम पाटिल को भाजपा के एक पदाधिकारी द्वारा दायर मानहानि मामले के संबंध में शनिवार सुबह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाटिल को बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस दिया गया और फिर छोड़ दिया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाटिल को गिरफ्तार नहीं किया गया। अधिकारी ने बताया कि डॉ. पाटिल को लंदन से आने पर हिरासत में लिया गया। उनसे और उनकी पत्नी से पूछताछ की गई और प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी निखिल भामरे की शिकायत पर दायर एक मामले के संबंध में की गई है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि पाटिल ने सत्तारूढ़ पार्टी के बारे में झ...