नई दिल्ली, जून 10 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। कड़कड़डूमा अदालत के वकीलों ने मंगलवार को एनआई एक्ट मामलों की कोर्ट को राउज एवेन्यू अदालत में शिफ्ट करने के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। वकीलों ने कड़कड़डूमा अदालत के सामने वाली सड़क पर जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारी वकीलों ने फैसले को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारी वकीलों का कहना है कि संबंधित मामलों को राउज एवेन्यू अदालत में स्थानांतरित करना न्यायिक प्रक्रिया को कमजोर करता है। इससे मुकदमों की सुनवाई में देरी भी होगी। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि एनआई एक्ट के तहत दर्ज मुकदमों की सुनवाई और कार्यवाही कड़कड़डूमा अदालत में ही होनी चाहिए। वकीलों ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करने पर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल जारी रखने की चेतावनी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.