पिथौरागढ़, दिसम्बर 10 -- पिथौरागढ़। न्यायालय की ओर से गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। बुधवार को ऐंचोली चौकी प्रभारी कमलेश जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने एनआई एक्ट के तहत पंजीकृत वारंटी दीपक सिंह तड़ागी निवासी दाडिमखोला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बार-बार समन भेजने के बावजूद आरोपी के पेश न होने पर वारंट जारी हुआ। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...