कानपुर, दिसम्बर 30 -- कानपुर। भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के तहत कार्यरत एनआईसी (नेशनल इंफार्मेटिक्स सेंटर) को अब साइबर हमलों से आईआईटी कानपुर सुरक्षित रखेगा। इसके लिए संस्थान के वैज्ञानिकों ने देशभर में एनआईसी से जुड़े टियर-4 अधिकारियों को एक विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया है। इसमें उन्हें साइबर सुरक्षा और इंसिडेंट रिस्पांस ट्रेनिंग दी गई है। इससे एनआईसी पर होने वाले साइबर अटैक को तुरंत पहचान कर रोका जा सके। साथ ही एनआईसी पर उपलब्ध सभी डाटा को सुरक्षित रखा जा सके। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। आईआईटी कानपुर में स्थापित सी3आई हब में बड़े स्तर पर साइबर सुरक्षा से जुड़े अनुसंधान व नवाचार किए जा रहे हैं। संस्थान के वैज्ञानिकों के अलावा विभिन्न स्टार्टअप्स की टीमें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.