नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को एक राष्ट्रीय डिजिटल आईईडी डेटा प्रबंधन मंच की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह आतंकवाद के खिलाफ अगली पीढ़ी के सुरक्षा कवच के रूप में काम करेगा। साथ ही, देश में होने वाले सभी प्रकार के बम विस्फोटों के खिलाफ एक व्यापक प्रतिरोधक होगा। विस्फोटों से जुड़ा डाटा एक ही जगह मिलेगा। नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के नेशनल आईईडी डाटा मैनेजमेंट सिस्टम (एनआईडीएमएस) का उद्घाटन करते हुए अमित शाह ने इसे आतंक के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि एनआईडीएमएस आगामी दिनों में देश में होने वाली सभी प्रकार की आतंकवादी घटनाओं की जांच और उनके विभिन्न पहलुओं के विश्ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.