श्रीनगर, फरवरी 22 -- उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार सिविल जज अलका की अध्यक्षता में विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया। एनआईटी श्रीनगर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सिविल जज अलका ने कहा कि सामाजिक न्याय की मांग यही है कि न्याय होना ही नहीं चाहिए बल्कि दिखना भी चाहिए। इसके लिए हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरुरी है। इस मौके पर विमल शर्मा, बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी, बार एसोशिएशन अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी, पूनम हटवाल मानव बिष्ट, प्रियंका राय, प्रकाश नेगी, महिला थानाध्यक्ष संध्या नेगी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.