जमशेदपुर, अप्रैल 5 -- इंजीनियरिंग कॉलेजों में आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या निवारण पर केंद्रित संवाद सत्र का आयोजन किया गया। संचालन जीवन आत्महत्या निवारण केंद्र ने किया। इसका उद्देश्य छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, तनाव एवं अवसाद से जुड़ी समस्याओं को समझना और इससे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी देना था। यह उन छात्रों के लिए आयोजित किया गया, जो प्रतिस्पर्धी शैक्षणिक माहौल, करियर की चिंताओं, पारिवारिक दबाव और व्यक्तिगत समस्याओं के कारण मानसिक तनाव का अनुभव करते हैं। जीवन केंद्र के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनका संस्थान 24 घंटे सक्रिय रहता है। संकटग्रस्त लोगों को नि:शुल्क, गोपनीय एवं संवेदनशील परामर्श प्रदान करता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.