फरीदाबाद, अप्रैल 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन अब नए सिरे से नगर निगम मुख्यालय बनाने की कवायद में जुट गया है। नगर निगम मुख्यालय में ही सात मंजिला टावर तैयार किया जाएगा। जबकि सेक्टर-12 में निर्माणाधीन भवन मुख्यालय के बजाय जोनल कार्यालय होगा। नगर निगम का मुख्यालय मौजूदा समय में देश के बंटवारे के समय विस्थापित हुए लोगों को बसाने के लिए करीब 70 वर्ष पूर्व बनाए गए टीनशेड में चल रहा है। यहां अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक के बैठने के लिए बेहतर जगह नहीं हैं। मरम्मत कर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। एनआईटी इलाके में बीके अस्पताल के सामने नगर निगम मुख्यालय बना हुआ है। यहां टीनशैड में बने कार्यालयों की हालत भी खस्ता बनी हुई है। यहां खस्ताहाल दफ्तर को देखते हुए नगर निगम ने सेक्टर-12 में नगर निगम मुख्यालय बनाने की योजना बनाई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.