पटना, दिसम्बर 16 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना के आर्किटेक्चर और प्लानिंग विभाग ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेष कोर्स का शुभारंभ किया। यह एक सप्ताह का ग्लोबल इनिशिएटिव ऑफ एकेडमिक नेटवर्क्स कोर्स है, जिसका विषय है शहरी संरक्षण के जरिए क्षेत्रीय पहचान बनाए रखते हुए शहरी पुनर्जीवन। कोर्स एनआईटी पटना के निदेशक प्रो. पीके जैन के संरक्षण में हो रहा है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित यह जीआईएएन कोर्स 16 से 20 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इसमें छात्र, शिक्षक और पेशेवर शामिल होकर यह जानेंगे कि आर्थिक विकास के साथ शहरों की सांस्कृतिक विरासत को कैसे संरक्षित रखा जा सकता है। कोर्स संयोजक डॉ. कामिनी सिन्हा ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को शारेट डिजाइन प्रक्रिया और टिकाऊ शहरी विकास की रणनीतियां सिखाई जाएंगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.