पटना, दिसम्बर 13 -- एनआईटी पटना में शनिवार को खेल डोपिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई), एसटीसी पटना द्वारा बिहार ओलंपिक संघ एवं स्पोर्ट्स आउटडोर क्लब, एनआईटी पटना के सहयोग से किया गया। पटना साई केन्द्र प्रभारी सोमेश्वर राव चव्हाण ने स्वच्छ एवं निष्पक्ष खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि छात्र कल्याण प्रो. प्रभात कुमार और बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने खिलाड़ियों में डोपिंग के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। तकनीकी सत्रों का संचालन बिजन कुमार दास, एंटी-डोपिंग विशेषज्ञ व नाडा प्रतिनिधि द्वारा किया गया। परामर्शदाता ऑर्थोपेडिक व खेल चोट सर्जन डॉ. रवि कुमार ने जानकारी साझा की। एनआईटी खेल पदाधिकारी डॉ. अरिजीत पुटटुंडा ने स्पोर्ट्स बायोमैकेनिक्स पर व्याख्यान दियाl
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.