जमशेदपुर, जनवरी 3 -- एनआईटी जमशेदपुर में शिक्षकों की कमी जल्द पूरी हो जाएगी। इसके लिए 21 शिक्षकों की बहाली की जाएगी। इनमें 13 प्रोफेसर भी शामिल हैं। स्थायी और संविदा पर होने वाली नियुक्ति के लिए संस्थान की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस बार कुल 21 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इन शिक्षकों की नियुक्ति अलग-अलग विभागों में होगी। संस्थान की अधिसूचना के मुताबिक,कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 6 शिक्षकों की नियुक्ति होगी, वहीं, इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में 3 शिक्षक नियुक्त होने हैं। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 3 शिक्षकों की बहाली होगी , जबकि मेटलर्जी एंड मेटेरियल्स इंजीनियरिंग में 2, मैथमेटिक्स में दो शिक्षक बहाल होंगे। डिजाइन एंड इनोवेशन सेंटर के लिए 2, सेंट्रल फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम के लिए 2 और फिजिक्स के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.